आवास खाली कराने के लिए दिन भर चला हाइ वोल्टेज ड्रामा, अधिवक्ता से की मारपीट

बोकारो : नगर के सेक्टर चार डी आवास संख्या 1032 को कब्जा मुक्त कराने के लिए गुरुवार को दिन भर आवास के सामने हाइ वोल्टेज ड्रामा हुआ. महिला समिति की दर्जनों महिलाओं ने जमकर हंगामा किया़ कब्जाधारी के अधिवक्ता से मारपीट की. स्थिति को संभालने के लिए मौके पर चास सीओ वंदना सेजवलकर, सिटी डीएसपी […]

बोकारो : नगर के सेक्टर चार डी आवास संख्या 1032 को कब्जा मुक्त कराने के लिए गुरुवार को दिन भर आवास के सामने हाइ वोल्टेज ड्रामा हुआ. महिला समिति की दर्जनों महिलाओं ने जमकर हंगामा किया़ कब्जाधारी के अधिवक्ता से मारपीट की.
स्थिति को संभालने के लिए मौके पर चास सीओ वंदना सेजवलकर, सिटी डीएसपी अजय कुमार, सेक्टर चार थानेदार इंद्रासन चौधरी, महिला थानेदार संगीता कुमारी समेत दर्जनों पुलिस कर्मी व सैट के जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा़ सीओ के आदेश पर पुलिस आवास पर कब्जा करने के आरोपित उज्ज्वल कुमार वर्मन और उनकी पत्नी को सुरक्षा की दृष्टिकोण से हिरासत में लेकर थाना ले गयी और आवास पर ताला लगा दिया गया़ इसके बाद महिला समिति की महिलाएं मौके से हटी़ं
महिला समिति की दर्जनों महिलाओं ने जमकर काटा बवाल
चास सीओ के आदेश पर उज्ज्वल को पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से हिरासत में ले लिया़ चास सीओ वंदना सेजवलकर ने घर के अंदर बैठी उज्ज्वल की पत्नी को दरवाजा खोलने कहा, तो उसने आवास में आत्महत्या करने की धमकी दी़ इसके बाद सीओ के आदेश पर आवास का दरवाजा तोड़कर उज्ज्वल की पत्नी को महिला पुलिस ने हिरासत में ले लिया़
महिलाओं ने आवास में मछली-भात खाया
महिलाओं का दल गुरुवार को आवास खाली कराने की पूरी तैयारी में आया था़ दोपहर के समय सभी महिलाओं ने उक्त आवास परिसर में बैठकर मछली व भात भी खाया़ स्थिति को संभालने के लिए दर्जनों की संख्या में महिला व सैट पुलिस को मौके पर बुलाया गया था़ सीओ के आदेश पर महिला पुलिस ने सभी को उक्त आवास से बाहर निकाल कर गेट पर ताला लगा दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >