कल थमेगा भोंपू का शोर, प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

बेरमो : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा देश के भविष्य को लेकर आज हर नागरिक चिंतित है. नफरत की राजनीति चरम पर है. विकास के नाम पर सिर्फ झूठा ढिंढोरा पीटा जा रहा है. प्रधानमंत्री के कथन के अनुसार उन्होंने एक सेकेंड में 1.4 शौचालय का निर्माण करा दिया, इससे बडा झूठ […]

बेरमो : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा देश के भविष्य को लेकर आज हर नागरिक चिंतित है. नफरत की राजनीति चरम पर है. विकास के नाम पर सिर्फ झूठा ढिंढोरा पीटा जा रहा है. प्रधानमंत्री के कथन के अनुसार उन्होंने एक सेकेंड में 1.4 शौचालय का निर्माण करा दिया, इससे बडा झूठ और क्या हो सकता है. देश की सीमाए‍ं सुरक्षित नहीं हैं. हर दिन जवान शहीद हो रहे हैं. चीन ने पिछले चार साल के दौरान 17 सौ दफा भारत में घुसपैठ की. चार साल में देश के करीब 27 हजार उद्योगपति बैंकों से लोन लेकर विदेश फरार हो गये हैं.
डॉ कुमार गुरुवार को ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के आवास में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 56 इंच वाले मोदी की सरकार पार्लियामेंट नहीं चला पा रही है. उन्नाव तथा कटवा में लड़कियों से बलात्कार की घटना से पूरा देश शर्मसार है. आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को धर्म से जोड़ा जा रहा है. प्रधानमंत्री व सरकार पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है. रघुवर सरकार का रोजाना विज्ञापन देखें तो झारखंड की तुलना स्विटजरलैंड से की जा रही है. जबकि यहां सड़क, पानी, बिजली की समस्या विकराल है.
फुसरो नप में झामुमो सिर्फ वोट काट रहा है :
डॉ कुमार ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पूरे राज्य में भाजपा के खिलाफ हवा है. हर जगह कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर होगा. सिर्फ जनता के बीच संदेश देने की आवश्यकता है. फुसरो में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी साफ-सुथरे छवि वाले और मजबूत हैं. इनकी जीत सुनिश्चित है. इस सीट पर झामुमो सिर्फ वोट काटने का काम कर रहा है. इससे भाजपा को फायदा हो सकता है. चुनाव जीतने के बाद हमारे दोनों प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकालेंगे, बल्कि होल्डिंग टैक्स के विरोध में धरना देंगे. जब यह कोल इंडिया का लीज लैंड है तो फिर होल्डिंग टैक्स क्यों? होल्डिंग टैक्स कोल इंडिया को देना चाहिए.
उन्होंने भाजपा पर बेरमो में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह द्वारा स्वीकृत करायी गयी 86 करोड़ की जलापूर्ति योजना को कैंसल कराने का आरोप लगाया. कहा कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में बने कई स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन यहां के भाजपा विधायक विद्वेष के कारण नहीं कर रहे हैं. सीसीएल यहां सीएसआर मद की राशि पूर्व की तरह खर्च करे. डीएमओ चालान के कारण बंद माइंसों को खोल कर रोजगार का सृजन करें. आने वाले विस व लोस चुनाव में राज्य में भाजपा के खिलाफ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा जाना जरूरी है.
ये थे उपस्थित : युकां के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह, युकां के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजूर हुसैन, रामा राउत, इसराफिल अंसारी, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह, अरुण सिंह, संतन सिंह, परवेज अख्तर, उत्तम सिंह, अध्यक्ष प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रत्याशी छेदी नोनिया आदि.
दोनों सीटों पर आजसू की जीत पक्की : संतोष महतो
फुसरो. आजसू पार्टी के बोकारो जिला प्रभारी व केंद्रीय महासचिव संतोष महतो ने कहा कि फुसरो नप चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर आजसू प्रत्याशी की जीत तय है. आजसू प्रत्याशियों को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है. इसलिए जीत पक्की है. श्री महतो गुरुवार को फुसरो आजसू कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि फुसरो नगर में आजसू ने 16 गांवों की समस्या और होल्डिंग टैक्स का मुद्दा बनाया है. फुसरो नगर में जो भी विकास के कार्य अधूरे हैं वह आजसू ही पूरा कर सकती है. जिलाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो ने कहा कि आजसू को मौका मिला तो विकास का सही मतलब काम करके बताएंगे. मौके पर अध्यक्ष प्रत्याशी संतोष महतो, उपाध्यक्ष प्रत्याशी महेश कुमार महतो, चुनाव प्रभारी सह जिप सदस्य टिकैत महतो, चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मुख्यालय सचिव कमलेश महतो, सचिन महतो, केंद्रीय सदस्य बच्चू सिंह, जिप सदस्य नवीन महतो, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा महतो, जिला सह प्रवक्ता प्रकाश शर्मा, नगर अध्यक्ष बिनोद बाउरी, अशोक महतो, प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम, महेश महतो, नरेंद्र महतो, प्रखंड सचिव सुरेश महतो, मिथलेश महतो, मिनाज अंसारी, अमरलाल महतो, राम कुमार मरांडी, जलेश्वर महतो, मुमताज अंसारी आदि मौजूद थे.
फुसरो में खिलेगा कमल : अमर बाउरी
फुसरो : फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर गुरुवार को फुसरो स्थित अवध विवाह मंडप में भाजपा की बूथ स्तरीय समिति की बैठक हुई. मुख्य अतिथि मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा के सामने कोई टिकने वाला नहीं है. फुसरो नप में कमल हर हाल में खिलेगा. भाजपा के कार्यकर्ता को कोई पैसा से नहीं खरीद सकता है. भाजपा सरकार गरीबों की उत्थान करने वाली है. कार्यकर्ताओं को चुनाव में पूरी तन्मयता से काम करने की आवश्यकता है. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार जीतेंगे.
गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता डोर टू डोर जनसंपर्क तेज करें. भाजपा की नीति, सिद्धांत और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचायें.
पूर्व मंत्री लालचंद महतो व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने भी कहा कि दोनों सीटें भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत जरूर जीतेगी. मौके पर भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, सुरेश दुबे, जिप सदस्य नीतू सिंह, प्रत्याशी जगरनाथ राम व शिवलाल रविदास, भाई प्रमोद सिंह, विनोद महतो, धनेश्वर महतो, नंद बाबा, वीरभद्र सिंह, अजय वर्णकार, वशिष्ठ नारायण सिंह, कन्हाई तिवारी, अजय महतो, विजय साव, वैभव चौरसिया, मदन श्रीवास्तव, दिनेश यादव, महेंद्र सिंह, अरुण सिंह, कामख्या गिरि, अनिल सिंह, सुमित सिंह आदि मौजूद थे.
बैठक के बाद मंत्री अमर कुमार बाउरी, सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन स्थल से फुसरो बाजार होकर पुराना बीडीओ आॉफिस तक पैदल मार्च किया. जगह जगह व्यवसायियों से मिल कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगा वोट
ललपनिया. फुसरो नप चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी जगरनाथ राम के समर्थन में भाजपा ललपनिया मंडल के अध्यक्ष प्रेमलाल साव ने कई जगह जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगा. उन्होंने कहा कि श्री राम की जीत तय है. मौके पर रंजय भारती, अवधेश प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.
समिति ही बनानी थी तो चुनाव क्यों कराया
गोविंदपुर. गोविंदपुर मुखिया संघ के धरना में अध्यक्ष मोबिन अंसारी ने कहा कि 25 अप्रैल को समिति गठन के खिलाफ राजभवन पर धरना दिया जायेगा. मौके पर संघ के जिला महासचिव मनोज हाड़ी, सलमा बीबी, निर्मला देवी, मिहिर मंडल, जमीला बीबी, ममता देवी, इसहाक अंसारी, शैरून बीबी, बबलू मंडल, मालती देवी , नेपाल मांझी, खैरून निशा, सोना देवी, मधु सिंह, माला रजवार, धनी देवी, बेंगू देवी, कल्पना देवी, कुंती राय, श्यामल चक्रवर्ती, लाल मोहन महतो, पार्वती देवी, शशि गोप आदि मौजूद थे. पंचायत समिति सदस्य संघ के गणेश प्रसाद चौरसिया व पंचायत स्तरीय वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष अमजद अंसारी एवं सलाउद्दीन अंसारी ने आंदोलन का समर्थन किया.अध्यक्षता मोबीन अंसारी एवं संचालन मिहिर मंडल ने किया.
बाघमारा. बाघमारा प्रखंड कार्यालय में आयोजन धरना की अध्यक्षता मुखिया सीता राम भुईयां व संचालन मुखिया परमेश्वर रवानी ने किया. मौके पर चक्रधारी महतो, नम्रता सिंह, छोटे लाल महतो, मंजु देवी, विंदेश्वर महतो, विकास अग्रवाल, ललिता देवी, समीर कुमार लाला, महेंद्र चौहान, समरी देवी, सुरेश महतो, पार्वती देवी, संपत घोषाल, आनंद मंडल आदि थे.
बलियापुर. बलियापुर में मुखिया संघ के धरना में संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो ने कहा कि समिति गठन के विरोध में धनबाद में विरोध मार्च निकाला जायेगा. मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष रफीक अंसारी, उप प्रमुख राजेंद्र किस्कू, प्रमुख प्रतिनिधि राजू महतो, मुखिया संजीत गोराई, सुभाष मुखर्जी, संतोष रवानी, पेमिया देवी, पूर्णिमा महतो, नीलिमा देवी, उमा देवी, रेखा देवी, आशालता देवी, सरोजिनी देवी, सानी देवी, शांति देवी, मधुसूदन मोदक, मैनेजर मांझी, मोतीलाल रवानी, रामनाथ रजवार, खगेन महतो, परमेश्वर महतो, अबिलाल किस्कू, जंग बहादुर महतो, मथुरा प्रसाद महतो मौजूद थे.
तोपचांची. प्रखंड कार्यालय के गेट पर प्रमुख सरिता देवी, उपप्रमुख अतहर नवाज खान, जिप सदस्य चंचला देवी, मुखिया संघ के प्रदेश संयोजक विकास कुमार महतो, बैजंती मेहता, वीणा शर्मा, तिरूपति देवी, चंद्रवती देवी, पिंकी देवी, पूर्णिमा देवी, बसंती देवी, संगीता कुमारी, परशुराम महतो, पप्पू मेहता, शोएब अंसारी, प्रेमचंद महतो, जुल्फिकार अंसारी, चिंतामणि साव, दिनेश वर्णवाल, नंदलाल मुर्मू, बैजनाथ रजक, रवि सिंह, पंस सदस्य श्रीनिवास चतुर्वेदी, शंकर पांडेय, सुभद्रा देवी, माधुरी देवी, पूर्व मुखिया दुर्योधन महतो, जीमल अंसारी, कृष्णकांत मेहता, जयशंकर प्रसाद, मोहन दास, मैजूद्दीन मुखिया, जगरनाथ महतो आदि उपस्थित थे. एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ विजय कुमार को मांग पत्र सौंपा.
पूर्वी टुंडी. मुखियाओं ने प्रखंड मुख्यालय के बाहर धरना दिया. आंदोलन में नौ में से मात्र चार मुखिया ही पहुंचे. इसमें विपिन दां, शांति बाला मिंज, श्याम किशोर मोहली व गीता देवी शामिल थे.
टुंडी. ग्राम विकास समिति के गठन के विरोध में टुंडी प्रखंड मुखिया संघ ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय धरना दिया. अध्यक्षता प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रामेश्वर बास्की ने की. धरना के बाद राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव को सौंपा गया. धरना में संघ के जिला सचिव सेंदरा देवी, प्रखंड सचिव अनवर अंसारी, बबली दास, रीता मिश्रा, मनीषा सोरेन, भारती देवी, मोनिका हांसदा, चंपा देवी, गेंदा देवी, माया देवी, नेमिया देवी, होरीलाल टुडू, सरवन टुडू, निमाई सिंह के अलावा वार्ड सदस्य भवानी शंकर भगत, संतोष रजक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >