बोकारो के चार मजदूरों की छत्तीसगढ़ में मौत, 14 के करीब घायल

महुआटांड़ (बोकारो) : बुधवार की रात छत्तीसगढ़ के बरोदा में बोकारो के झुमरा पहाड़ गांव केतीन व कुर्कनालो के एक मजदूर की मौत हो गयी है. जबकि, करीब 14 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 3 की हालात नाजुक बतायीगयी है. इन्हें रायपुर रेफर किए जाने की खबर है. मृतक व घायल सभी गोमिया के […]

महुआटांड़ (बोकारो) : बुधवार की रात छत्तीसगढ़ के बरोदा में बोकारो के झुमरा पहाड़ गांव केतीन व कुर्कनालो के एक मजदूर की मौत हो गयी है. जबकि, करीब 14 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 3 की हालात नाजुक बतायीगयी है. इन्हें रायपुर रेफर किए जाने की खबर है. मृतक व घायल सभी गोमिया के हैं. मृतकों में पचमो पंचायत के झुमरा पहाड़ गांव निवासी मुरली महतो, जलेश्वर महतो व लोकी महतो तथा करीखुर्द पंचायत के ग्राम कुर्कनालो निवासी जीवाधन महतो शामिल हैं. वहीं, घायलों में मीना महतो, जीतन कुमार महतो, डूमरचंद महतो, उगन महतो व प्रकाश कुमार महतो आदि शामिल हैं.

सभी झुमरा के बलथरवा निवासी पेटी कॉन्ट्रेक्टर द्वारिका महतो के अधीन टॉवर लाइन में कार्यरत थे. जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात करीबनौ बजे एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होने के क्रम में वाहनों की टक्कर में यह बड़ा हादसा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >