बोकारो : इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स लिमिटेड की नीलामी में वेदांता की योग्यता की चुनौती देने के मामले में राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की कोलकाता बेंच ने बुधवार को अपना फैसला एकबार फिर सुरक्षित रख लिया.
रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (दिवाला मामले में समाधान के लिए नियुक्त पेशेवर) और कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (सीओसी) ने कर्ज नहीं चुका पा रही इलेक्ट्रोस्टील को दिवाला कानून की प्रक्रिया के तहत खरीदने के वेदांता लिमिटेड और टाटा स्टील के प्रस्ताव को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण की कोलकाता पीठ में योग्य बोलीकर्ता करार दिया था, जबकि अभिषेक डालमिया की रेनंसा स्टील इंडिया ने फैसले को चुनौती दी थी.
