कामगार प्रेमी युगल ने जहर खाकर दे दी जान

गोमिया : चतरोचट्टी थाना के बाराटांड़ निवासी कालीचरण प्रजापति (35) ने अपनी विवाहित प्रेमिका के साथ सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली. गांव से महज दौ सौ गज की दूरी में बोरवानाला के समीप दोनों के शव पाये गये. सूचना पाते ही चतरोचट्टी पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए […]

गोमिया : चतरोचट्टी थाना के बाराटांड़ निवासी कालीचरण प्रजापति (35) ने अपनी विवाहित प्रेमिका के साथ सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली. गांव से महज दौ सौ गज की दूरी में बोरवानाला के समीप दोनों के शव पाये गये. सूचना पाते ही चतरोचट्टी पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए चास भेज दिया.

थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि घटना प्रेम प्रसंग से संबद्ध है. फिर भी अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है. प्रेमी पांच बच्चों का पिता तथा प्रेमिका दो बच्चों की मां बतायी जाती है.

पति ने निकाल दिया, प्रेमी ने जगह नहीं दी : जानकारी के अनुसार कालीचरण प्रजापति रामगढ़ जिला के टायर मोड़ के समीप अपने मामा राजू प्रजापति के आवास निर्माण में कार्य करता था. उसके साथ जारा ग्राम की एक विवाहिता भी काम करती थी. काम के दौरान दोनों में प्रेम हो गया. प्रेम प्रसंग के सार्वजनिक होने के बाद विवाहिता को उसके पति अपने आवास से निकाल दिया. इसके बाद वह अपने प्रेमी कालीचरण के साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगी.
लोकलाज के कारण परित्यक्ता को प्रेमी वाजिब जगह नहीं दे पाया. यह कसक दोनों तरफ थी. शनिवार को एक पुल के नीचे सुबह छह बजे महिला का शव मिला. उसके बगल में कालीचरण प्रजापति को छटपटाता रहा था. थोड़ी देर में वह भी मर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >