बोकारो : घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार

चास प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवेंदु शेखर को रिश्वत लेते हुए एसीबी धनबाद की टीम ने शुक्रवार को चास स्थित कुंवर सिंह मुहल्ले स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया़ गिरफ्तार करने के बाद उन्हें एसीबी की टीम उन्हें धनबाद ले गयी. मालूम हो कि चास प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवेंदु शेखर पीडीएस दुकानदार सह […]

चास प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवेंदु शेखर को रिश्वत लेते हुए एसीबी धनबाद की टीम ने शुक्रवार को चास स्थित कुंवर सिंह मुहल्ले स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया़ गिरफ्तार करने के बाद उन्हें एसीबी की टीम उन्हें धनबाद ले गयी. मालूम हो कि चास प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवेंदु शेखर पीडीएस दुकानदार सह बीजेपी के नेता शिवशंकर राय से अनुज्ञप्ति नवीनीकरण के लिए 20 हजार रुपए की मांग की थी. लेकिन बात 12 हजार 500 में बनी थीं.
जिसकी शिकायत शिवशंकर ने एसीबी टीम से की. योजनाबद्ध तरीके से टीम ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा. एमओ शिवेंदु के घर से लगभग 50 हजार रुपये भी बरामद किया है. एसीबी के डीएसपी विनोद रवानी ने बताया कि उस पैसे के संबंध में जांच की जा रही है. उसके बाद कार्रवाई की जायेगी. एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक धनबाद एसीबी का यह सातवां ट्रैप था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >