चास के बीएसओ घूस लेते गिरफ्तार

घर से 50 हजार रुपया बरामद पीडीएस दुकानदार से लाइसेंस नवीनीकरण के लिए ले रहे थे 12,500 रुपये बोकारो : चास के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) शिवेंदु शेखर को रिश्वत लेते हुए एसीबी धनबाद की टीम ने शुक्रवार को चास स्थित कुंवर सिंह मुहल्ले के उनके आवास से गिरफ्तार किया़ आवास से लगभग 50 हजार […]

घर से 50 हजार रुपया बरामद

पीडीएस दुकानदार से लाइसेंस नवीनीकरण के लिए ले रहे थे 12,500 रुपये
बोकारो : चास के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) शिवेंदु शेखर को रिश्वत लेते हुए एसीबी धनबाद की टीम ने शुक्रवार को चास स्थित कुंवर सिंह मुहल्ले के उनके आवास से गिरफ्तार किया़ आवास से लगभग 50 हजार रुपये भी बरामद किया. बीएसओ को एसीबी टीम धनबाद ले गयी. बीएसओ ने पीडीएस दुकानदार सह भाजपा नेता शिवशंकर राय से लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 20 हजार रुपये की मांग की थी. बाद में बात 12500 रुपये पर तय हुई. श्री राय ने एसीबी टीम से इसकी शिकायत की.
एसीबी ने टीम ने मामले की जांच के बाद योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर बीएसओ को धर-दबोचा. एसीबी के डीएसपी विनोद रवानी ने बताया कि बीएसओ के घर से बरामद पैसे के संबंध में जांच की जा रही है. श्री राय ने बताया कि पिछले छह माह से बीएसओ उसका काम नहीं कर रहे थे. काम कराने के लिए उसने विधायक समेत अन्य कई लोगों से सिफारिश करायी थी. फिर भी बीएसओ बिना पैसे लिये काम करने के लिए तैयार नहीं थे.
2012 में भी किया गया था गिरफ्तार
शिवेंदू मोहन कुमार को निगरानी टीम ने वर्ष 2012 में भी 15 हजार रुपया घूस लेने के मामले में गिरफ्तार किया था. वह उस समय पोटका प्रखंड में पदस्थापित थे. निगरानी ने उन्हें डिमना आशियाना स्थित चंद्रगिरी अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >