छुड़ाने गयी मृतक की सास को भी किया घायल

पुलिस हिरासत में आरोपी का पीएमसीएच में चल रहा है इलाज पुलिस को देख खूब की नौटंकी, थानेदार ने राइफल तानी और टांग कर छत से उतारा बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर गांव में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे घर बंटवारे के पुराने विवाद में संतोष महतो ने अपने सगे भाई प्रेम […]

पुलिस हिरासत में आरोपी का पीएमसीएच में चल रहा है इलाज

पुलिस को देख खूब की नौटंकी, थानेदार ने राइफल तानी और टांग कर छत से उतारा
बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर गांव में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे घर बंटवारे के पुराने विवाद में संतोष महतो ने अपने सगे भाई प्रेम राम महतो उर्फ पिंटू (26 वर्ष) की तलवार से वार कर हत्या कर दी. बचाने आयी मृतक की सास चिंता देवी (52 वर्ष) पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया. उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. पुलिस को देख हत्यारे ने एक कमरे में घुस कर फांसी लगाकर आत्म हत्या का प्रयास किया. इस संबंध में बरवाअड्डा पुलिस ने मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी के फर्द बयान पर आरोपी संतोष महतो, संतोष की पत्नी, देवर मोती राम महतो, देवरानी वीणा देवी व ननद अगनी देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. संतोष का इलाज पुलिस हिरासत में पीएमसीएच में चल रहा है.
हत्या से पहले भाई-बहन में गुप्त रूप से हुई बातचीत
मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह–सुबह तारटांड़ गांव की उसकी ननद अगनी देवी घर आयी हुई थी. ननद ने उसके भैंसुर संतोष महतो के कमरे में जाकर कुछ गुप्त रूप से बात की. ननद के बाहर निकलते ही दोनों भाइयों (भैंसुर व पति) में झगड़ा होने लगा. उसका पति आंगन के बाहर गली में बैठा हुआ था. भैंसुर तलवार लेकर छत पर चढ़ गया और उसके पति को गाली–गलौज करते हुए ललकारने लगा. पति डर से जान बचाने लिए अपने कमरे में घुसने वाले थे कि सीढ़ी से उतर कर भैंसुर संतोष महतो ने पीछे से तलवार से सिर पर वार कर दिया. ताबड़-तोड़ कई वार से मेरे पति गिर कर अचेत हो गये.
बीच-बचाव करने आयी उसकी मां चिंता देवी को तलवार से मार कर घायल कर दिया. फिर उसके दो साल के बच्चे एवं उसे मारने के लिए दौड़े. इसी बीच वह अपने इकलौते पुत्र को लेकर भाग कर पड़ोसी के घर में जा घुसी. इसी दौरान पुलिस पहुंची और हत्यारोपी भैंसुर, घायल पति व मां को पीएमसीएच इलाज के लिए ले गयी. पीएमसीएच में प्रेम राम को मृत घोषित कर दिया. कहा है कि आज के झगड़े की सूत्रधार ननद अगनी देवी है. उसी ने घटना में जहर का बीज बोया. आरोप लगाया कि हत्या में उसके छोटे देवर मोतीराम महतो एवं गोतनी वीणा देवी ने भी मदद की.
पूरे परिवार की हत्या करना चाहता था संतोष, मचाया हंगामा
संतोष महतो भाई की हत्या करने के बाद छत पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा. खून से सनी तलवार लहराते हुए कहा कि जो कोई भी अंदर आयेगा. उसका मर्डर कर दूंगा. डर से कोई भी अंदर नहीं गया. लोग बाहर से ही उसकी सारी करतूत देखते रहे. इधर, घायल अवस्था में प्रेम छटपताता रहा. लेकिन, किसी ने अंदर जाने की हिम्मत नहीं की.
कई वार से मन नहीं भरा तो चीर दिया भाई का सीना
क्रूर संतोष ने अपने भाई प्रेम राम पर तलवार से एक साथ कई प्रहार किये. तलवार के प्रहार से प्रेम राम की अंगुलिया एवं जीभ कट कर गिर गये थे. इससे भी मन नहीं भरा उसे सीना में तलवार घुसा कर ऊपर से नीचे तक चीर दिया. इस क्रूर हत्या से ग्रामीणों में संतोष महतो के खिलाफ गुस्सा देखा गया. लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि उसे टोके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >