चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा पर खर्च होगा 90 करोड़ रुपया

30 लाख 38 हजार मानव दिवस सृजन का लक्ष्य बोकारो : बोकारो जिला को मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 में 30 लाख 38 हजार मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य मिला है. इसके लिए 90 करोड़ रुपये का बजट है. मनरेगा कमिश्नर सिद्धार्थ त्रिपाठी ने मंगलवार को लक्ष्य प्राप्ति को लेकर वीडियो संवाद किया. […]

30 लाख 38 हजार मानव दिवस सृजन का लक्ष्य

बोकारो : बोकारो जिला को मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 में 30 लाख 38 हजार मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य मिला है. इसके लिए 90 करोड़ रुपये का बजट है. मनरेगा कमिश्नर सिद्धार्थ त्रिपाठी ने मंगलवार को लक्ष्य प्राप्ति को लेकर वीडियो संवाद किया. कहा कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में बोकारो जिला को 26 लाख 62 हजार मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य मिला था. इसके लिए 78 करोड़ का बजट था. 106 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति कर बोकारो राज्य में दूसरे स्थान पर रहा. जिला ने कुल 28 लाख 13 हजार मानव दिवस का सृजन करने में सफलता हासिल की है.
बीडीओ-बीपीओ के साथ बैठक का निर्देश : वित्तीय वर्ष के लिए प्लानिंग करने का निर्देश देते हुए उन्हाेंने कहा कि सभी बीडीओ व बीपीओ के साथ बैठक करें और लक्ष्य की जानकारी दें. उनसे लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्लानिंग मांगे. इस वित्तीय वर्ष में मनरेगा व समाज कल्याण विभाग के अभिशरण से 460 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाना है. पांच प्रखंडों में 50 एकड़ जमीन में आम की बागवानी का लक्ष्य है. डीडीसी रवि रंजन मिश्रा ने बताया कि सभी बीडीओ को लक्ष्य दे दिया गया है. वीडियो संवाद में मनरेगा के लेखा पदाधिकारी पंकज दूबे आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >