बीएसएल के स्टोर में चोरी करते दो लोग पकड़ गये

बोकारो : कैंप दो स्थित बोकारो इस्पात संयंत्र के स्टोर में चोरी करते हुए दो लोगों को सीआइएसएफ ने मंगलवार को पकड़ा़ पकड़ाया व्यक्ति दुंदीबाद के डोमपाड़ा निवासी जोगिंदर राम व मछली पट्टी निवासी महावीर मुंडा है़ दोनों के पास से सीआइएसएफ ने स्टोर से चोरी का एक हजार रुपये मूल्य का लोहा स्क्रैप, कॉपर […]

बोकारो : कैंप दो स्थित बोकारो इस्पात संयंत्र के स्टोर में चोरी करते हुए दो लोगों को सीआइएसएफ ने मंगलवार को पकड़ा़ पकड़ाया व्यक्ति दुंदीबाद के डोमपाड़ा निवासी जोगिंदर राम व मछली पट्टी निवासी महावीर मुंडा है़ दोनों के पास से सीआइएसएफ ने स्टोर से चोरी का एक हजार रुपये मूल्य का लोहा स्क्रैप, कॉपर व ब्रास मिक्स स्क्रैप बरामद किया है़

चोरी के समान के साथ सीआइएसएफ ने अभियुक्तों को बीएस सिटी थाना के हवाले कर दिया़ मामला दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया़

चास कॉलेज से बाइक चोरी
पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चास कॉलेज में परीक्षा देने आये सिवनडीह निवासी सुनील कुमार महतो की बाइक (जेएच10एएक्स-4123) की बाइक कॉलेज गेट के पास से चोरी हो गयी़ घटना की सूचना मंगलवार को स्थानीय थाना को दी गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >