पेटरवार : ग्रामीणों के इस जनसैलाब से स्पष्ट होता है कि आजसू का नेतृत्व गोमिया विधानसभा में निश्चित रूप से होगा. यह कहना है आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो का. वह रविवार को पेटरवार उच्च विद्यालय के मैदान में आजसू पार्टी द्वारा गोमिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. कहा : डॉ लंबोदर महतो त्याग की प्रतिमूर्ति हैं.
इन्होंने गोमिया क्षेत्र के गांवों में अंतिम पंक्ति के लोगाें की सेवा करने के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के पद को छोड़ दिया और आजसू की सदस्यता ग्रहण की. इनके आजसू में शामिल होने से गोमिया विधानसभा क्षेत्र को नेतृत्वकर्ता मिल गया है. साथ ही पार्टी को एक मुकाम भी मिला है. डॉ महतो ने गोमिया के झुमरा पहाड़ से लेकर के कसमार के अंतिम छोर सेवाती पहाड़ तक के लोगों के अभावों को काफी नजदीक से देखा है.
राज्य के पेय जल स्वच्छता एवं जल संसाधन मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा : गोमिया क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा जितनी भी योजनाएं चलायी जा रही है, उसका सारा श्रेय डॉ लंबोदर महतो को जाता है़ इन्हें मौका मिला, तो आने वाले समय में गोमिया विधान सभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा़ डॉ लंबोदर महतो ने कहा : यह महारैली आनेवाले समय में गोमिया विधानसभा क्षेत्र की दिशा और दशा तय करेगी़ आपका सहयोग मिलता रहा तो गोमिया का भी सिल्ली और रामगढ़ विधान सभा की तरह सर्वांगीण विकास होगा. कार्यक्रम को देवशरण भगत, दामोदर महतो, रोशन लाल चौधरी, रमा देवी, टिकैत महतो, दुर्गाचरण महतो, बालगोबिंद प्रजापति, हिमांशु कुमार महतो, विकास राणा, त्रिवेणी सिंह, श्याम सुंदर महतो, सविता रानी, मुमताज अंसारी, आनंद महतो, अर्चना महतो, पार्वती देवी, पुरन महतो, सूरजित सिंह, तैयब अंसारी अंसारी, कृष्णा महतो, नरेंद्र महतो, सरस्वती सिंह, माधुरी देवी आदि ने भी संबोधित किया़ अध्यक्षता आजसू के पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार जैन व मंच संचालन राजेश विश्वकर्मा और बालगोबिंद प्रजापति ने किया़
ये थे मौजूद : कार्यक्रम में कौशल्या देवी, कुमार अनुज, श्रीधर महतो, संटू सिंह, बंटी सिन्हा, राजू महतो, रितेश सिन्हा, उषा देवी, चंदन सिन्हा, गोपाल यादव, अशोक कुमार महतो, सुषमा देवी, मनोहर महतो, मनोज कुमार महतो, धनुलाल कपरदार, जब्बार अंसारी, विश्वजीत नारायण महतो, हासिम रजा, जय कुमार मुंडा, रूपक सिंह, नुरुल्लाह अंसारी, अनीता देवी आदि मौजूद थे.
इन्होंने आजसू का दामन थामा : कार्यक्रम के दौरान डॉ लंबोदर महतो के नेतृत्व में जन प्रतिनिधि, विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में आजसू पार्टी का दामन थामा़ इसमें कसमार प्रमुख विजय किशोर गौतम, गोमिया से गुलाब चंद हांसदा, प्रदीप कुमार महतो, संजय कुमार गुप्ता, अमरदीप महाराज, अजय कुमार जैन, नरेश महतो, घनश्याम राम, राजेंद्र तिवारी, निर्मल मांझी आदि शामिल हैं. इससे पूर्व मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व डॉ लंबोदर महतो का पार्टी कार्यकर्ताओं ने 101 किलो का फूलमाला पहना कर स्वागत किया़
