बेरमो : चालीस हजार घूस लेते बीइइओ महेंद्र प्रसाद को ACB ने किया गिरफ्तार

बेरमो : बीइइओ महेंद्र प्रसाद को एसीबी धनबाद की टीम ने 40 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. महेंद्र प्रसाद धौड़ा राजकीय मध्य विद्यालय के समीप संकुल संसाधन केंद्र में सप्लायर मन बहादुर थापा से बिल पास करने के एवज में घूस ले रहे थे. इस दौरान एसीबी की टीम ने रंगे हाथ बीईईओ […]

बेरमो : बीइइओ महेंद्र प्रसाद को एसीबी धनबाद की टीम ने 40 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. महेंद्र प्रसाद धौड़ा राजकीय मध्य विद्यालय के समीप संकुल संसाधन केंद्र में सप्लायर मन बहादुर थापा से बिल पास करने के एवज में घूस ले रहे थे. इस दौरान एसीबी की टीम ने रंगे हाथ बीईईओ को पकडा और सीधे धनबाद लेकर चली गयी. बता दें कि विद्यालय मकोली में स्थित है.

एसीबी लगातार घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. पिछले दिनों धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के जेई पीयूष कुमार को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था. पीयूष कुमार बिल भुगतान के लिए 12 हजार का रिश्वत ले रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >