सोने का कंगन ले थमा दिया पीतल का कंगन

औरंगाबाद सांसद की बुआ से हुई ठगी खुद को पुलिस का जवान बता बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के को-ऑपरेटिव कॉलोनी, प्लॉट संख्या 376 निवासी और औरंगाबाद सांसद की बुआ लीलावती देवी (70 वर्ष) को झांसा देकर बाइक सवार दो बदमाशों सोना का असली दो कंगन […]

औरंगाबाद सांसद की बुआ से हुई ठगी

खुद को पुलिस का जवान बता बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
बोकारो : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के को-ऑपरेटिव कॉलोनी, प्लॉट संख्या 376 निवासी और औरंगाबाद सांसद की बुआ लीलावती देवी (70 वर्ष) को झांसा देकर बाइक सवार दो बदमाशों सोना का असली दो कंगन ले पीतल का नकली कंगन थमा दिया. घटना गुरुवार की है़ सूचना पाकर बीएस सिटी थानेदार मदन मोहन प्रसाद सिन्हा मौके पर पहुंचे और वृद्धा से पूछताछ कर वापस लौट आये. पुलिस के अनुसार, घटना की शिकार लीलावती ने मामला दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन नहीं दिया है़
आवास में अकेली रहती हैं लीलावती : पुलिस के अनुसार, लीलावती उक्त आवास में अकेली रहती है़ उनका पुत्र अमेरिका में रहता है़ सुबह के समय लीलावती की नौकरानी देर तक नहीं आयी़ नौकरानी का काफी देर तक इंतजार कर लीलावती अपने आवास से बाहर निकली. वह आवास से बाहर लगभग तीन सौ मीटर दूरी पर गयी, बाइक सवार दो युवक सिविल ड्रेस में महिला के पास आये़ लीलावती को नमस्कार कर खुद को पुलिस का जवान बताया़ बाइक चलाने वाले युवक ने महिला के हाथ में सोने का कंगन देख कहा : माताजी आप काफी वृद्ध हो चुकी है़ं अकेले सोने का गहना पहन कर सड़क पर निकलने से कोई घटना हो सकती है़ घर से अकेले बाहर निकलना हो तो थोड़ी सावधानी बरते़ं लीलावती देवी को सुरक्षा का झांसा दे दोनों युवकों ने उनके हाथ में मौजूद कंगन खोलवा लिया़ बाइक पर पीछे बैठा युवक कंगन लेकर कागज में लपेट दिया और महिला को आंचल में छुपाकर घर जाने को कहा़ महिला कंगन लेकर घर गयी तो उसे कागज में लपेटा हुआ पीपल का कंगन मिला़ महिला ने बताया कि दोनों कंगन का वर्तमान मूल्य 70 हजार रुपये है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >