स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 771 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

बोकारो : झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव में बोकारो के अधिवक्ताओं को वोट डालने के लिए कैंप दो स्थित स्थानीय बार एसोसिएशन भवन में चार बूथ बनाये गये थे़ चार बूथ में स्थानीय जिला बार एसोसिएशन से जुड़े कुल 771 अधिवक्ताओं ने अपना वोट डाले. […]

बोकारो : झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव में बोकारो के अधिवक्ताओं को वोट डालने के लिए कैंप दो स्थित स्थानीय बार एसोसिएशन भवन में चार बूथ बनाये गये थे़ चार बूथ में स्थानीय जिला बार एसोसिएशन से जुड़े कुल 771 अधिवक्ताओं ने अपना वोट डाले. स्टेट बार काउंसिल चुनाव में बोकारो जिला बार एसोसिएशन से कुल 997 मतदाता थे़ इसमें लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया़

बार एसोसिएशन की मांग पर चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी थी़ शाम को वोटिंग समाप्त होने के बाद मतपेटी को दंडाधिकारी की उपस्थित में सील कर दिया गया़ सभी मतपेटी को मतगणना के लिये रांची भेजा जायेगा़ रांची में 19 मार्च को मतगणना होगी. यहां झारखंड के सभी जिलों से आये मतपेटी को मतगणना के दिन खोलकर गिनती की जायेगी़ वोटिंग समाप्त होने के बाद इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल काउंसिल सदस्य सह स्थानीय वरीय अधिवक्ता रंजीत गिरी ने बोकारो के सभी अधिवक्ताओं को शांति
पूर्व मतदान संपन्न करने में सहयोग करने के लिये बधाई दी है़ श्री गिरी ने बताया कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कुल 25 पदों के लिए चुनाव कराया गया है़ वोट देने वाले एक अधिवक्ता ने अधिकतम 25 वोट का इस्तेमाल किया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >