छह माह में करना होगा क्वार्टर के लिए अप्लाई

तीन माह के अंदर आवंटित आवास का मेंटेनेंस काम पूरा नहीं तो दूसरा आवास होगा अलॉट बीएसएल प्रबंधन ने निकाला ऑफिस आॅर्डर, ट्रांसफर अधिकारियों को आउट ऑफ टर्म आवास बोकारो : सेल की किसी अन्य इकाई से बीएसएल में योगदान देने वाले कर्मियों व अधिकारियों को अब छह माह के अंदर क्वार्टर के लिए अप्लाई […]

तीन माह के अंदर आवंटित आवास का मेंटेनेंस काम पूरा नहीं तो दूसरा आवास होगा अलॉट

बीएसएल प्रबंधन ने निकाला ऑफिस आॅर्डर, ट्रांसफर अधिकारियों को आउट ऑफ टर्म आवास
बोकारो : सेल की किसी अन्य इकाई से बीएसएल में योगदान देने वाले कर्मियों व अधिकारियों को अब छह माह के अंदर क्वार्टर के लिए अप्लाई करना होगा. अप्लाई करने के बाद कर्मियों व अधिकारियों को आउट ऑफ टर्म क्वार्टर अलॉट किया जायेगा. बीएसएल प्रबंधन ने हाउस एलॉटमेंट रूल्स – 2017 में परिवर्तन किया है.
नगर सेवा विभाग के क्वार्टर एलाटमेंट सेक्सन की ओर से शनिवार को ऑफिस आॅर्डर निकाला गया है. पहले सेल के किसी अन्य इकाई से बीएसएल में योगदान देने वाले कर्मी व अधिकारी के लिए क्वार्टर के लिए अप्लाई करने की समय सीमा निर्धारित नहीं थी. अब समय सीमा छह माह निर्धारित कर दी गयी है. इसी तरह नये हाउस एलाटमेंट रूल्स के अनुसार अगर किसी कर्मी व अधिकारी को क्वार्टर आवंटित होता है और उसके मेंटेनेंस का काम तीन माह के अंदर पूरा नहीं होता है, तो वैसे अधिकारी व कर्मी को दूसरा क्वार्टर एलाॅट किया जायेगा. क्वार्टर मेंटेनेंस की समय सीमा तीन माह निर्धारित है.
आउट ऑफ टर्म मिलेगा अधिकारियों को क्वार्टर : सेल के वैसे अधिकारी जो ट्रांसफर होकर बीएसएल में योगदान दिये हैं और वह बोकारो निवास में रह रहे हैं. ऐसे अधिकारियों को आउट ऑफ टर्म क्वार्टर एलाॅट किया जायेगा. इन अधिकारियों को छह माह के अंदर अप्लाई करना होगा. यह छह माह बोकारो निवास में एक साल पूरा होने के बाद गिना जायेगा.
किस टाइप के लिए कहां करना है आवेदन
ग्रेड ऑफ इंप्लाइज आवास का प्रकार
जीएम एंड एबभ ए टाइप
डीजीएम बी टाइप
इ जीरो से एजीएम तक सी टाइप
एस 6 एंड एबभ डी टाइप
अदर नन-एग्जिक्यूटिव इ टाइप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >