बोकारो : बीएसएल समेत सभी पीएसयू इकाई में आउटसोर्सिंग के नाम पर मजदूरों का दोहन हो रहा है. एक हाथ से वेतन दिया जाता है, तो दूसरे हाथ से डरा धमका कर पैसा छीन लिया जाता है. यह बात इंटक (चौधरी गुट) के राष्ट्रीय महासचिव कमल किशोर कमांडो ने कही. सोमवार को सेक्टर 12 स्थित इंटक कार्यालय में श्री कमांडो प्रेस से बात कर रहे थे. कहा : मजदूरों की समस्या को लेकर बोकारो में आंदोलन किया जायेगा. इसकी रूपरेखा जल्द ही तैयार की जायेगी. असंगठित मजदूरों की आवाज को इंटक मजबूती देगा.
मजदूर समस्या को लेकर होगा आंदोलन : कमांडो
बोकारो : बीएसएल समेत सभी पीएसयू इकाई में आउटसोर्सिंग के नाम पर मजदूरों का दोहन हो रहा है. एक हाथ से वेतन दिया जाता है, तो दूसरे हाथ से डरा धमका कर पैसा छीन लिया जाता है. यह बात इंटक (चौधरी गुट) के राष्ट्रीय महासचिव कमल किशोर कमांडो ने कही. सोमवार को सेक्टर 12 स्थित […]

प्रांतीय महासचिव एबी राय ने कहा : हमारी इंटक ही असली इंटक है. 2007 में संजीवा रेड्डी ने इंटक को ट्रेड कोड में रजिस्ट्रेशन कराया था. इसके बाद अशोक चौधरी ने इंटक फेडरेशन का चुनाव भी कराया. चुनाव में अशोक चौधरी इंटक फेडरेशन के अध्यक्ष बने. संजीवा रेड्डी पर इंटक का प्रतीक चिह्न इस्तेमाल करने से रोक लगाने के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया है. दो मामला कोर्ट में लंबित है. कहा : जहां तक ददई दुबे की बात है, उनके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. उनकी लड़ाई के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे.
इंटक (चौधरी गुट) के राष्ट्रीय महासचिव कमल किशोर कमांडो ने पत्रकारों से की बात
प्रांतीय महासचिव एबी राय ने कहा : संजीवा रेड्डी का इंटक 2007 के बाद ही निरस्त