बोकारो : सत्तारूढ़ पार्टी अपनी नाकामी छिपाने व जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मूर्ति से छेड़छाड़ कर रही है. इसी क्रम में रविवार को बोकारो में संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति का अनादर किया गया है. यह बात बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कही. सोमवार को कांग्रेस ने बाबा आंबेडकर की मूर्ति के अपमान के विरोध में सेक्टर 04 स्थित आंबेडकर चौक के पास धरना दिया. श्री अंसारी अध्यक्षता कर रहे थे. कहा : बाबा आंबेडकर की मूर्ति का अपमान करने वालों की जल्द गिरफ्तारी हो. ऐसा नहीं होने पर जिला में चक्का जाम किया जायेगा.
आंबेडकर की प्रतिमा का अनादर करने वालों की जल्द हो गिरफ्तारी : मंजूर
बोकारो : सत्तारूढ़ पार्टी अपनी नाकामी छिपाने व जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मूर्ति से छेड़छाड़ कर रही है. इसी क्रम में रविवार को बोकारो में संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति का अनादर किया गया है. यह बात बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कही. सोमवार को कांग्रेस ने […]

पूर्व सांसद सह ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य कमल किशोर कमांडो ने कहा : वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण संविधान व लोकतंत्र पर खतरा उत्पन्न हो गया है. देश व समाज को तोड़ने का प्रयास चल रहा है. सुधीर हरि के नेतृत्व में लखन हरि, प्रशांत सागर, सुरेश तुरी, चंदन हरि, पवन कुमार तुरी, सुरेंद्र तुरी, चंदन कर्मकार व कमलेश तुरी ने कांग्रेस की सदस्यता ली. संचालन जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा व धन्यवाद ज्ञापन उमेश प्रसाद गुप्ता ने किया.
अशोक श्रीवास्तव, मनोज कुमार, एबी राय, विमल कृष्ण चौबे, लालमोहन लायक, डॉ पी नैयर, जवाहर लाल महथा, मुखतार अंसारी, इस्तियाक अंसारी, शाहिद रजा, आफताब आलम, अब्दुल रब, इमरान अंसारी, जमील अख्तर समेत कई मौजूद थे.
महापुरुषों की प्रतिमा के अपमान का विरोध : जैनामोड़. डॉ बाबा साहब आंबेडकर और दलित विचारक व दार्शनिक पेरियार रामास्वामी नायकर की प्रतिमा का अपमान करने के विरोध में सोमवार को रविदास समाज महापंचायत की बैठक बांधडीह स्कूल मैदान में हुई. अध्यक्षता नीलमोहन दास ने की. मौके पर तुलसीदास, महादेव दास , कमल दास, कर्मचंद दास, मनोज कुमार दास, सुरेश रविदास, मानिक लाल दास, नरेंद्र दास, भोला नाथ दास , सपना कुमार दास, बरुन दास, विक्रम, तारा लालदास, पवन दास आदि मौजूद थे.