चास से लापता बरवाअड्डा की बेटी देवघर में मिली

चास : एक मार्च से गायब कालापत्थर पानी टंकी मोड़ निवासी जयराम महतो की पत्नी बेली देवी (26) को देवघर पुलिस ने सोमवार को चास मु. पुलिस को सौंप दिया. बेली को देवघर पुलिस ने वहीं के मुख्य मंदिर परिसर से बरामद किया था. बेली ने चास मु. थाना प्रभारी आनंद झा को दिये बयान […]

चास : एक मार्च से गायब कालापत्थर पानी टंकी मोड़ निवासी जयराम महतो की पत्नी बेली देवी (26) को देवघर पुलिस ने सोमवार को चास मु. पुलिस को सौंप दिया. बेली को देवघर पुलिस ने वहीं के मुख्य मंदिर परिसर से बरामद किया था. बेली ने चास मु. थाना प्रभारी आनंद झा को दिये बयान में बताया कि वह पारिवारिक जीवन और मोह-माया से ऊब गयी थी. इस कारण बिना किसी को कुछ बताये वह सब कुछ छोड़कर चली गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता की मेडिकल जांच की जायेगी. इसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा. सूचना पर बेली के ससुराल वाले चास मु. थाना पहुंचे. फिलहाल उसे थाना में ही रखा गया है.

भाई ने जतायी थी हत्या की आशंका : मामले में तीन मार्च को विवाहिता के धनबाद बरवड्डा थाना के खरनी निवासी भाई हेमंत कुमार ने पति सहित ससुराल वालों पर दो लाख रुपये दहेज नहीं देने पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. वहीं पति ने कहा था कि बेली अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी है. गुमशुदगी के पहले महिला के हाथ की लिखी एक चिट्ठी भी मिली थी. उसमें लिखा था : मैं अपने कलेजे के टुकड़े को आपके पास छोड़कर जा रही हूं. मुझे हार्ट की बीमारी है.
इलाज में पांच लाख रुपये खर्च होंगे. मेरे मरने के बाद इन रुपयों से मेरे बेटे का जीवन बन जायेगा. इसलिए निर्णय लिया है कि हम अपनी जान दे देंगे. बेली ने पत्र में तालाब में जाकर आत्महत्या करने की बात भी कही थी. साथ ही लिखा था कि मैंने जहर भी खा लिया है.
कैसे पहुंची देवघर : बेली के अनुसार वह एक मार्च को धनबाद पहुंची. यहां से ट्रेन पकड़कर देवघर गयी. देवघर के मुख्य मंदिर में ही इतने दिन रही. एक पुजारी ने उससे बातचीत कर इसकी जानकारी देवघर पुलिस को दी. इसके बाद देवघर पुलिस ने चास मु. पुलिस से पूछताछ कर बेली का सत्यापन किया और उसे लेकर चास मु. थाना पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >