बोकारो : गर्मी को देखते हुए बीएसएल नगर प्रशासन विभाग की ओर से रॉ वाटर पाइप लाइन में मरम्मत कार्य शुरू किया गया है. मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण सात व आठ मार्च को शहर में जलापूर्ति के समय में बदलाव किया गया है. ऐसे में सात मार्च को सेक्टर वन, सेक्टर टू, सेक्टर थ्री, सेक्टर फोर, सेक्टर आठ व को-ऑपरेटिव कॉलोनी में जलापूर्ति नियमित समय से दो घंटा पहले की जायेगी. जबकि आठ मार्च को सेक्टर वन, टू, थ्री, फोर व सेक्टर आठ में नियमित समय से कुछ घंटा विलंब से जलापूर्ति होगी. यह जानकारी नगर प्रशासन जलापूर्ति विभाग के सहायक महाप्रबंधक एके सिंह ने दी. श्री सिंह ने बताया : नौ मार्च से जलापूर्ति पूर्व निर्धारित समय से की जायेगी.
कल सेक्टरों में दो घंटा पूर्व होगी जलापूर्ति
बोकारो : गर्मी को देखते हुए बीएसएल नगर प्रशासन विभाग की ओर से रॉ वाटर पाइप लाइन में मरम्मत कार्य शुरू किया गया है. मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण सात व आठ मार्च को शहर में जलापूर्ति के समय में बदलाव किया गया है. ऐसे में सात मार्च को सेक्टर वन, सेक्टर टू, सेक्टर […]
