स्लरी डंपिंग एरिया में दो महिलाओं की दबने से मौत

चंदनकियारी : सुदामडीह वाशरी के स्लरी डंपिंग एरिया में शनिवार को अवैध उत्खनन के दौरान स्लरी के ढेर से दब कर दो महिलाओं की मौत हो गयी है. हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दोनों महिलाएं चंदनकियारी प्रखंड के गौरीग्राम गांव की रहने वाली थी. प्रतिदिन की तरह गौरीग्राम की कई महिलाएं नदी […]

चंदनकियारी : सुदामडीह वाशरी के स्लरी डंपिंग एरिया में शनिवार को अवैध उत्खनन के दौरान स्लरी के ढेर से दब कर दो महिलाओं की मौत हो गयी है. हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दोनों महिलाएं चंदनकियारी प्रखंड के गौरीग्राम गांव की रहने वाली थी. प्रतिदिन की तरह गौरीग्राम की कई महिलाएं नदी पार कर कोयला और स्लरी लेने पहुंची थी.

दोपहर करीब एक-डेढ़ बजे महिलाओं ने स्लरी खनन शुरू ही किया था कि स्लरी का ढेर अचानक उन महिलाओं पर आ गिरा और दो महिलाएं उस में दब गयी. अन्य महिलाओं ने आनन-फानन में स्लरी खोद कर दब गयी महिलाओं को निकाला. एक महिला की मौत हो चुकी थी. एक और महिला की मौत रास्ते में हो गयी. महिलाएं शव लेकर पहुंची. बाद में शवों को आनन-फानन में जला दिया गया है.

हालांकि पास में ही मैगजीन घर है, जहां 24 घंटे सीआइएसएफ की ड्यूटी रहती है. प्रबंधन, सुदामडीह पुलिस व सीआइएसएफ ने घटना से इंकार किया.
सुदामडीह वाशरी में अवैध उत्खनन के दौरान घटी घटना
दोनों मृतकाएं चंदनकियारी के गौरीग्राम की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >