जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ स्थित यूनियन बैंक के समीप गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग जख्मी हो गये. बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे. इसी दौरान बाइक मवेशी से टकरा गयी. बाइक पिंड्राजोरा गांव निवासी होदाल कुमार चला रहा था. बाइक चालक की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं दो युवक में एक युवक भाग निकला और दूसरा चंदनकियारी के भोजुडीह का रहने वाला छोटन राय जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रूपेश कुमार दूबे सदलबल पहुंचे और घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया.
जैनामोड़ में मवेशी से टकरायी बाइक
जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ स्थित यूनियन बैंक के समीप गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग जख्मी हो गये. बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे. इसी दौरान बाइक मवेशी से टकरा गयी. बाइक पिंड्राजोरा गांव निवासी होदाल […]
