बालीडीह : घर में घुसी कार, चालक घायल

बालीडीह : बालीडीह तैंतालीस मोड़ के निकट शनिवार दिन के करीब तीन बजे महेंद्रा की एक कार (जेएच 09एडी 3016) अनिंयत्रित होकर झोपड़ीनुमा घर में घुस गयी. इसमें चालक सुजीत तिवारी (पिता शंभू तिवारी) घायल हो गया़ बालीडीह थाना की मदद से उसे बीजीएच ले जाया गया़ बताया जाता है कि बालीडीह से बोकारो की […]

बालीडीह : बालीडीह तैंतालीस मोड़ के निकट शनिवार दिन के करीब तीन बजे महेंद्रा की एक कार (जेएच 09एडी 3016) अनिंयत्रित होकर झोपड़ीनुमा घर में घुस गयी. इसमें चालक सुजीत तिवारी (पिता शंभू तिवारी) घायल हो गया़ बालीडीह थाना की मदद से उसे बीजीएच ले जाया गया़ बताया जाता है कि बालीडीह से बोकारो की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गयी. घर मालिक रामेश्वर लाल ने बताया की वे और पत्नी घर में ही थे. अचानक जोर की आवाज आयी. इससे घबरा कर घर से बाहर निकले. देखा तो कार हमारे घर के छत पर चढ़ी थी. घर के सभी सदस्य सुरक्षित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >