कथारा के सागर होटल से 98 बोतल शराब जब्त

कथारा : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत कथारा-बोकारो थर्मल बाईपास सड़क किनारे स्थित सागर होटल में मंगलवार की देर शाम बेरमो एसडीपीओ सुभाष कुमार जाट ने गुप्त सूचना के तहत छापेमारी की. इस दौरान विभिन्न ब्रांड 98 बोतल जब्त की गयी. होटल संचालक भागने में सफल रहा. होटल कर्मियों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ […]

कथारा : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत कथारा-बोकारो थर्मल बाईपास सड़क किनारे स्थित सागर होटल में मंगलवार की देर शाम बेरमो एसडीपीओ सुभाष कुमार जाट ने गुप्त सूचना के तहत छापेमारी की. इस दौरान विभिन्न ब्रांड 98 बोतल जब्त की गयी. होटल संचालक भागने में सफल रहा. होटल कर्मियों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया. जब्त शराब को बोकारो थर्मल थाना के हवाले कर दिया. छापेमारी एसडीपीओ श्री जाट के साथ गोमिया थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी परमेश्वर लेयांगी, सअनि कमलेश सिंह, एके दूबे सहित पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >