बोकारो में अनियंत्रित मारुति कार नाले में गिरी, दो घायल

बोकारो : रविवार की सुबह मारुति ओमिनी गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी.इससेकार में सवार दो लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया. जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के हेल्थ सेंटर के पास चास यदुवंश नगर […]

बोकारो : रविवार की सुबह मारुति ओमिनी गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी.इससेकार में सवार दो लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया.

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के हेल्थ सेंटर के पास चास यदुवंश नगर के रहने वाले लोग ओमनी (संख्या JH09- P1484) से जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा घुसी. स्थानीय लोगों ने गाड़ी में सवार दोनों घायलों को बाहर निकाला.

बताया गया है कि दोनों लोगों को मामूली चोट लगी है. इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी गयी. पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी. इसके बाद ही दुर्घटना की असल वजह का पता चल पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >