दांतू में एनएच पर ऑयल टैंकर हाइवा व ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत दांतू में एनएच 23 पर शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे एक ऑयल टैंकर, एक हाइवा और एक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर टकरा गये. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. ट्रेक्टर के एक स्टाफ को चोट लगी है. जानकारी के अनुसार, दांतू में एनएच 23 पर सड़क किनारे बिना […]

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत दांतू में एनएच 23 पर शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे एक ऑयल टैंकर, एक हाइवा और एक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर टकरा गये.
घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. ट्रेक्टर के एक स्टाफ को चोट लगी है. जानकारी के अनुसार, दांतू में एनएच 23 पर सड़क किनारे बिना नंबर का एक नया ट्रैक्टर खड़ा था. पेटरवार से बोकारो की ओर जा रहे ऑयल टैंकर संख्या जेएच 02 जेड 6433 ने अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर को पीछे से टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेक्टर करीब पांच फुट हवा में उछल गयी. टक्कर मारने के बाद ऑयल टैंकर जब बगल से निकलना चाहा, तो विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा संख्या 6095 के साथ उसकी टक्कर हो गयी. घटना के कारण आवागमन बाधित हो गया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >