बोकारो : नगर के सेक्टर तीन डी, आवास संख्या 189 निवासी संटू कुमार के आवास में चोरी हुई़ घटना के समय संटू कुमार अपने पुत्र की शादी में धनबाद जिला के थाना निरसा, ग्राम नयाडीह स्थित अपने पैतृक गांव गये थे़
गांव से जब वह लौटे तो आवास में चोरी की जानकारी मिली़ घटना की सूचना शुक्रवार को स्थानीय बीएस सिटी थाना को दी गयी है़ संटू के अनुसार, अपने पुत्र की शादी के मौके पर वह गत 16 फरवरी को पैतृक गांव गये थे़ इस दौरान उन्होंने भूलवश आवास में ताला बंद नहीं किया था़ पुत्र की शादी के बाद जब लौटे तो आवास से टीवी, घड़ी, कुछ कपड़ा, क्रेडिट कार्ड, सोना के जेवर आदि चोरी हो चुके थे.
