बोकारो : सेल के स्वतंत्र निदेशक डॉ समर सिंह अपने संक्षिप्त दौरे पर सोमवार को अपराह्न बोकारो पहुंचे़ डॉ सिंह के आगमन पर बीएसएल के वरीय अधिकरियों ने उनकी आगवानी की़ सर्वप्रथम डॉ सिंह ने बोकारो निवास में बीएसएल के युवा अधिकारियों से अंत:क्रिया कर तीसरी तिमाही में सेल व बीएसएल के बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई दी़ युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें बेहतरी के इस सिलसिले को बनाये रखने का आह्वान किया. सेल को पुन: शिखर पर पहुंचाने का संदेश दिया़ इस दौरान युवा अधिकारियों ने भी कार्यप्रणाली में बेहतरी के लिए अपने सुझाव दिये़ 20 फरवरी को पूर्वाह्न डॉ सिंह बोकारो से विदा होंगे.
सेल के स्वतंत्र निदेशक ने युवा अधिकारियों को किया प्रोत्साहित
बोकारो : सेल के स्वतंत्र निदेशक डॉ समर सिंह अपने संक्षिप्त दौरे पर सोमवार को अपराह्न बोकारो पहुंचे़ डॉ सिंह के आगमन पर बीएसएल के वरीय अधिकरियों ने उनकी आगवानी की़ सर्वप्रथम डॉ सिंह ने बोकारो निवास में बीएसएल के युवा अधिकारियों से अंत:क्रिया कर तीसरी तिमाही में सेल व बीएसएल के बेहतरीन प्रदर्शन पर […]
