दुर्घटना में कार सवार की मौत

घटना जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ फुसरो मार्ग घुमावदार सड़क के पास घटी जैनामोड़ . जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ फुसरो मार्ग पर खुटरी पानी टंकी के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से कार चालक की मौत हो गयी. घटना के बाद आवागमन आधे घंटे के लिए प्रभावित हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस […]

घटना जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ फुसरो मार्ग घुमावदार सड़क के पास घटी

जैनामोड़ . जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ फुसरो मार्ग पर खुटरी पानी टंकी के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से कार चालक की मौत हो गयी. घटना के बाद आवागमन आधे घंटे के लिए प्रभावित हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची ओर क्षतिग्रस्त कार को जेसीबी से हटा कर आवागमन सुचारू कराया.
कैसे हुई घटना : दुर्गा ट्रांसपोर्ट का ट्रक (जेएच09एजी-6619) सीमेंट लोड कर जैनामोड़ से फुसरो की ओर आ रहा था. सामने से आ रही कार संख्या बीआर01बीएस-3974 को घुमावदार सड़क के पास अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक की कार में फंस कर मौत हो गयी. इसके बाद ट्रक का चालक व खलासी वाहन छोड़कर भाग निकला. वैगनआर के पीछे नंबर प्लेट पर प्रशासन लिखा हुआ है. चालक के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस में मुंगेर निवासी मोहम्मद कलाम लिखा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >