आवास दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी

बोकारो. आवास दिलाने के नाम पर सेक्टर तीन बी, आवास संख्या 470 निवासी अनिल कुमार राय से कुछ लोगों ने दो लाख रुपये की ठगी कर ली. रविवार को बीएस सिटी थाना में श्री राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है़ इसमें सेक्टर नौ डी, स्ट्रीट संख्या 35 निवासी जितेंद्र कुमार, स्ट्रीट संख्या 36 निवासी विवेकानंद […]

बोकारो. आवास दिलाने के नाम पर सेक्टर तीन बी, आवास संख्या 470 निवासी अनिल कुमार राय से कुछ लोगों ने दो लाख रुपये की ठगी कर ली. रविवार को बीएस सिटी थाना में श्री राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है़ इसमें सेक्टर नौ डी, स्ट्रीट संख्या 35 निवासी जितेंद्र कुमार, स्ट्रीट संख्या 36 निवासी विवेकानंद पाल व विजय सिंह को अभियुक्त बनाया गया है़ श्री राय के अनुसार, अभियुक्तों से उनकी पूर्व से जान-पहचान थी़
अभियुक्तों ने किसी सेक्टर में 15 दिनों के अंदर आवास दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ले लिया़ लेकिन आवास नहीं मिला़ रुपया वापस मांगने पर एक चेक दिया गया, जाे बाउंस कर गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >