मिथिलेश दस्ता का नक्सली विजय ससुराल से गिरफ्तार

हत्या, आगजनी और बम ब्लास्ट की कई घटनाओं में रहा है शामिल ससुराल में नाम बदल कर रह रहा था महुआटांड़/तेनुघाट : बोकारो की चत्तरोचट्टी और हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना पुलिस ने नक्सली कमांडर मिथिलेश महतो उर्फ दुर्योधन महतो के दस्ते के सक्रिय सदस्य विजय मरांडी उर्फ मरियानुस को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी विष्णुगढ़ […]

हत्या, आगजनी और बम ब्लास्ट की कई घटनाओं में रहा है शामिल

ससुराल में नाम बदल कर रह रहा था
महुआटांड़/तेनुघाट : बोकारो की चत्तरोचट्टी और हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना पुलिस ने नक्सली कमांडर मिथिलेश महतो उर्फ दुर्योधन महतो के दस्ते के सक्रिय सदस्य विजय मरांडी उर्फ मरियानुस को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दठवा गांव स्थित उसकी ससुराल से मंगलवार की शाम को हुई. बुधवार को बेरमो एसडीपीओ सुभाष चंद्र जाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नक्सल कमांडर विजय दठवा गांव में अर्जुन हांसदा के नाम से रह रहा था.
विजय पीरटांड़ के कमला सीधा का रहने वाला है. उसकी पत्नी वीणा मंझियान भी मिथिलेश दस्ता की सक्रिय सदस्य है. उसकी तलाश भी पुलिस को है और उसके खिलाफ कुर्की वारंट निर्गत है. पुलिस की कार्रवाई में वीणा भागने में सफल रही. भागते हुए विजय को पकड़ लिया गया. वीणा भी यहां रानी देवी के नाम से रह रही थी. छापेमारी दल में विष्णुगढ़ थाना प्रभारी बिरजू गंझू व चत्तरोचट्टी थाना प्रभारी हरिऔध करमाली दल-बल के साथ शामिल थे.
बोकारो के कई थानों में है मामला दर्ज
विजय पर मिथिलेश सिंह दस्ता में रह कर कई नक्सली वारदातों को अंजाम देने का आरोप है. उसके खिलाफ बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग के कई थानों में नक्सली कांड लंबित है. गोमिया थाना में आठ और विष्णुगढ़ थाना में पांच नक्सली कांडों में उसकी संलिप्तता रही है. गोमिया थाना कांड संख्या 11/04 में लोधी गांव में तौहीद मियां का घर उड़ा कर सामान की लूटपाट करने, कांड संख्या 27/04 में कढ़मा में वकोल महतो का घर उड़ा कर आग लगाने और लूटने सहित कांड संख्या 69/03 में लोधी के सत्तार मियां की हत्या करने की घटना में उसके शामिल होने का आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >