मास्टर डीपीएस बने प्रत्युष व हरमीत

शालु को मिला मिस डीपीएस का खिताब बोकारो : दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के सत्र 2017-18 के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सोमवार को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कई प्रतियोगिता भी हुई. मास्टर डीपीएस, मिस डीपीएस, मास्टर पॉपुलर, […]

शालु को मिला मिस डीपीएस का खिताब

बोकारो : दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के सत्र 2017-18 के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सोमवार को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कई प्रतियोगिता भी हुई. मास्टर डीपीएस, मिस डीपीएस, मास्टर पॉपुलर, मिस पॉपुलर, मास्टर वर्सेटाइल, मिस वर्सेटाइल, मास्टर स्टाइल आइकॉन व मिस स्टाइल आइकॉन टाइटल के लिए विद्यार्थियों के बीच वोटिंग भी हुई.

आयुष कुमार व पीयूष राज को मास्टर पॉपुलर व प्रिया को मिस पॉपुलर का खिताब मिला. अंशुमन कुमार उपाध्याय मास्टर वर्सेटाइल, रामशा नौशाद व दिव्यज्योति पांडेय मिस वर्सेटाइल चुनी गयी. रौनित श्रीवास्तव मास्टर स्टाइल आइकॉन व युक्ता लाल मिस स्टाइल आइकॉन बनीं. मास्टर डीपीएस का खिताब प्रत्युष कुमार शांडिल्य व हरमीत सिंह सलुजा और मिस डीपीएस का खिताब शालू अग्रवाल को मिला.

डीपीएस की निदेशक व प्राचार्या डॉ हेमलता एस मोहन ने विजेताओं को खिताब से नवाजा. उन्होंने विद्यार्थियों को कैरियरिस्टक होने के साथ ही बेहतर इंसान बनने के लिए भी प्रेरित किया. मौके पर उपप्राचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, हेडमिस्ट्रेस पी शैलजा जयकुमार, डॉ मनीषा तिवारी, हेडमास्टर अंजनी भूषण, गतिविधि प्रभारी महुआ सिंह आदि उपस्थित थे. विद्यार्थियों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के निर्णायकों में शिक्षिका सुनीता भारद्वाज, शोभना पवार व जानकी कुमारी शामिल थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >