रन-ओ-थॉन हाफ मैराथन :तीन हजार से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

21-10 व पांच किलोमीटर के इवेंट में दौड़ा बोकारो बोकारो : बोकारो में रविवार को खेल विभाग- जिला प्रशासन, राउंड टेबल इंडिया व एयरटेल की ओर से रन-ऑ-थॉन हाफ मैराथन का आयोजन किया गया. स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित हाफ मैराथन 21 किमी, 10 किमी व 05 किमी तीन […]

21-10 व पांच किलोमीटर के इवेंट में दौड़ा बोकारो
बोकारो : बोकारो में रविवार को खेल विभाग- जिला प्रशासन, राउंड टेबल इंडिया व एयरटेल की ओर से रन-ऑ-थॉन हाफ मैराथन का आयोजन किया गया. स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित हाफ मैराथन 21 किमी, 10 किमी व 05 किमी तीन श्रेणियों में हुआ. धावकों को प्रदेश के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया. शुरुआत सेक्टर 05 स्थित लाइब्रेरी मैदान से हुई.
केन्या निवासी साइमन टू ने मारी बाजी : 21 किमी श्रेणी वर्ग में केन्या निवासी साइमन टू को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.
साइमन ने एक घंटा आठ मिनट एक सेकेंड में दौड़ पूरी की. वहीं दूसरे व तृतीय स्थान पर क्रमशः राज कुमार सिंह व प्रभाष चंद्र महतो रहें. महिला वर्ग में 21 किमी की दौड़ में श्यामली सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. श्रीमती सिंह ने 01 घंटा 23 मिनट 04 सेकेंड में दौड़ पूरी की. दूसरे व तीसरे स्थान पर ज्योति सिंह व संगीता लकड़ा रही. विजेताओं को 51000, 31000 व 21000 रुपये का चेक दिया गया.
10 किमी के मैराथन दौड़ पुरुष वर्ग में कुणाल रंजन प्रथम, अनिल कुमार महतो द्वितीय व देवानंद तृतीय स्थान पर रहें. वहीं महिला वर्ग में शिवा सर्वा को प्रथम, शांति राय को द्वितीय व सोना कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इन्हें क्रमशः 31 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपया की राशि का चेक पुरस्कार स्वरूप दिया गया.
हाफ मैराथन में उपायुक्त बोकारो राय महिमापत रे, पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस, बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, खेल निदेशक रणेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त दिगेश्वर तिवारी, उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार, चास अनुमंडल पदाधिकारी सतीश चंद्रा, राउंड टेबल इंडिया के सचिव मंजीत सिंह राजा सहित अन्य उपस्थित थे.
अदम्य साहस को सलाम
चंदन कुमार (एक पैर से दिव्यांग) ने अदम्य साहस व इच्छा शक्ति का प्रदर्शन किया. मैराथन दौड़ में शामिल होकर सभी धावकों के लिए प्रेरणा स्रोत बने. इनकी इच्छा शक्ति को आयोजकों ने भी सलाम किया. श्री कुमार को स्पेशल पुरस्कार दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >