चास मेयर भोलू पासवान के खिलाफ कोर्ट में सीपी

मारपीट, रंगदारी व छिनतई करने का आरोप चास : चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान के खिलाफ मारपीट, रंगदारी और छिनतई करने का आरोप लगाते हुए चास थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभात कॉलोनी निवासी बोकारो सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने 23 जनवरी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बोकारो के यहां शिकायतवाद दर्ज कराया […]

मारपीट, रंगदारी व छिनतई करने का आरोप
चास : चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान के खिलाफ मारपीट, रंगदारी और छिनतई करने का आरोप लगाते हुए चास थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभात कॉलोनी निवासी बोकारो सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने 23 जनवरी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बोकारो के यहां शिकायतवाद दर्ज कराया है.
इसमें श्री सिंह ने कहा कि उनके पिता बृज बिहारी सिंह ने पांच डिसमील भूमि खरीद कर घर और चहारदीवारी बनायी है. घर के सामने करीब दो फीट भूमि का घेराव कर बगीचा लगाया है. 21 जनवरी की सुबह लगभग 10 बजे मेयर के साथ तीन-चार अज्ञात लोग हरवे-हथियार लेकर घर में घुस गये और उनके साथ धक्का-मुक्की की. पीलर हटाने की धमकी देते हुए गाली-गलौज भी की गयी. साथ ही उनके गले से 46 हजार रुपये की सोना की चेन भी छीन ली. हंगामा देख आसपास के लोग जमा हो गये. इसके बाद मेयर सहित सभी आरोपी अपनी गाड़ी से चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >