टाटा-अमृतसर ट्रेन के यात्री की मौत

बोकारो : स्थानीय जीआरपी थाना पुलिस ने टाटा-अमृतसर ट्रेन में यात्रा कर रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति को बेहोशी की हालत में बोकारो रेलवे स्टेशन पर उतारा़ पुलिस ने तत्काल सूचना देकर रेलवे के डॉक्टर को जांच के लिए बुलाया़ जांचोपरांत रेलवे चिकित्सक ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया़ मृतक की पहचान पंजाब […]

बोकारो : स्थानीय जीआरपी थाना पुलिस ने टाटा-अमृतसर ट्रेन में यात्रा कर रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति को बेहोशी की हालत में बोकारो रेलवे स्टेशन पर उतारा़ पुलिस ने तत्काल सूचना देकर रेलवे के डॉक्टर को जांच के लिए बुलाया़ जांचोपरांत रेलवे चिकित्सक ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया़ मृतक की पहचान पंजाब के जिला संगलरूर, थाना कूप, ग्राम भिखनपुर निवासी कुलदीप सिंह (50 वर्ष) के रूप में की गयी है़
यह घटना रविवार अहले सुबह डेढ़ बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पर हुई है़ ट्रेन पर सवार लोगों ने बताया : उक्त व्यक्ति ठंड के कारण कांप रहा था़ इसके बाद अचानक बेहोश हो गया़ मृतक की पहचान उसकी जेब से निकले आधार कार्ड से की गयी है़ उसकी जेब में काफी दवा भी थी.
इस कारण पुलिस यह कयास लगा रही है कि वह बीमार था. पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के पुत्र को मोबाइल फोन पर दे दी है़ शव को बोकारो जेनरल अस्पताल के मरचरी हाउस में रखवा दिया गया है़ पुत्र के आने के बाद शव उनके हवाले कर दिया जायेगा़ मृतक के पॉकेट से अमृतसर से पुरुलिया जाने का ट्रेन का टिकट मिला है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >