अवैध नहीं रहीं रेलवे की जमीन पर बनी दुकानें दुकानों का कटने लगा टोकन

बालीडीह : बोकारो रेलवे स्टेशन के आस पास रेलवे की जमीन पर बनी अवैध दुकानें अब वैध हो गयीं हैं. बाजार टिकट सिस्टम के तहत बुधवार की शाम करीब छह बजे से रेलवे आइओडब्ल्यू विभागीय अधिकारी अपनी टीम के साथ स्टेशन परिसर में स्थित दुकानों की मापी की और टोकन काटने की प्रक्रिया शुरू कर […]

बालीडीह : बोकारो रेलवे स्टेशन के आस पास रेलवे की जमीन पर बनी अवैध दुकानें अब वैध हो गयीं हैं. बाजार टिकट सिस्टम के तहत बुधवार की शाम करीब छह बजे से रेलवे आइओडब्ल्यू विभागीय अधिकारी अपनी टीम के साथ स्टेशन परिसर में स्थित दुकानों की मापी की और टोकन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी. इससे दुकानदारों में खुशी है. दुकानदार रंजीत ठाकुर, प्रमोद कुमार सिंह, साधु यादव, अर्जुन सिंह, भोला नायक, अरविंद ठाकुर, संतोष मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय सहित अन्य दुकानदारों ने कहा : वर्षों पुरानी मांग थी, जो आज सार्थक हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >