इधर एफआइआर दर्ज, उधर नानी घर में मिले छात्र-छात्रा

बोकारो. शहर के नामी गिरामी एक प्राइवेट स्कूल के छात्र-छात्रा झारग्राम से मिल गये है. मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की दोनों वहां पहुंचे है. पुलिस दोनों को लेने के लिए बोकारो से रवाना हो चुकी है. झारग्राम में छात्र का नानी घर है. दोनों के बोकारो पहुंचने के बाद स्पष्ट होगा कि मामला […]

बोकारो. शहर के नामी गिरामी एक प्राइवेट स्कूल के छात्र-छात्रा झारग्राम से मिल गये है. मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की दोनों वहां पहुंचे है. पुलिस दोनों को लेने के लिए बोकारो से रवाना हो चुकी है.
झारग्राम में छात्र का नानी घर है. दोनों के बोकारो पहुंचने के बाद स्पष्ट होगा कि मामला क्या है. व दोनों कैसे झारग्राम पहुंचे. बच्चों के मिलने से दोनों अभिभावकों के साथ-साथ बोकारो पुलिस ने राहत की सांस ली है. बोकारो पहुंचने पर पुलिस बुधवार को नाबालिक छात्रा का 164 का बयान कोर्ट में दर्ज करायेगी. उसके बाद करेगी. छात्रा के पिता ने पहले अपने पुत्री के गायब होने की सूचना दी थी. जिसके आधार पर थाना में सनहा दर्ज किया गया था.
छात्र-छात्रा का कोई सुराग नहीं मिलने पर छात्रा के पिता ने पुन: मंगलवार को 10वीं कक्षा के छात्र के विरूद्ध कार (जेएच 09 पी- 5235) से बहला-फुसलाकर बेटी को ले जाने व गायब करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की. उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >