बोकारो : बोकारो स्टील सिटी में प्लॉट दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने एक सेवानिवृत्त बीएसएल कर्मी से 23.20 लाख रुपये ठग लिये. ठगी के शिकार रविशंकर भगत सेक्टर नौ सी, स्ट्रीट संख्या 19, आवास संख्या 226 में रहते हैं. उन्हाेंने हरला थाना में मामला दर्ज कराया है़ इसमें सेक्टर दो सी, आवास संख्या 03-33 निवासी दुर्गेश्वर पाठक उर्फ बबलू पाठक व सेक्टर नौ ए, स्ट्रीट संख्या 09, झोपड़ी निवासी माहताब आलम को अभियुक्त बनाया है़ रविशंकर भगत भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बीएसएल से सेवानिवृत्त हुए है़ं
प्लॉट दिलाने के नाम पर 23.20 लाख की ठगी
बोकारो : बोकारो स्टील सिटी में प्लॉट दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने एक सेवानिवृत्त बीएसएल कर्मी से 23.20 लाख रुपये ठग लिये. ठगी के शिकार रविशंकर भगत सेक्टर नौ सी, स्ट्रीट संख्या 19, आवास संख्या 226 में रहते हैं. उन्हाेंने हरला थाना में मामला दर्ज कराया है़ इसमें सेक्टर दो सी, आवास संख्या […]

श्री भगत बोकारो स्टील सिटी में प्लॉट लेना चाहते थे़ अभियुक्तों ने बीएसएल का प्लॉट बेचने के नाम पर 23.20 लाख रुपये की ठगी कर ली़ छानबीन करने के दौरान जानकारी मिली कि अभियुक्त दूसरे का प्लॉट दिखा कर ठगी कर ली है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है़