मौसम की मार झेलनी पड़ती है. अखबार के अलावा गांव का खेत संभालते हैं.
नावाडीह : खबर लिखना रिपोर्टर का काम है, लेकिन खबर को पाठक तक पहुंचाने का काम हॉकर्स करते हैं. इससे हमारी महत्ता समझी जा सकती है. हॉकर्स के काम में आराम शब्द नहीं होता.
राजेश, सतनपुर
हॉकर्स विश्वास पर काम करता है. अनजान शख्स को भी महीनों तक उधार में अखबार देते हैं. हॉकर्स का काम मेहनत वाला है. साधारण इंसान यह नहीं कर सकता.
अशोक झा, को-ऑपरेटिव कॉलोनी
हॉकर्स किसी भी अखबार के रीढ़ होते हैं. अखबार व पाठक के बीच की कड़ी होते हैं हॉकर्स. लेकिन, हॉकर्स की कोई पहचान नहीं होती. हम अनसीन हीरो की तरह काम करते हैं.
रविंद्र कुमार, सिवनडीह
