बोकारो जिला फुटबॉल टीम की घोषणा आज
बोकारो : बोकारो जिला फुटबॉल टीम के गठन को लेकर खिलाडियों का चयन ट्रायल का समापन सोमवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में हुआ.
यह जानकारी बोकारो जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयोजक महेंद्र प्रसाद ने दी. बताया कि इसमें जिले के विभिन्न फुटबॉल क्लब के चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें उनकी प्रतिभा व स्किल के आधार पर उनका चयन किया गया. सेल फुटबॉल अकादमी के सहायक कोच मो. सलीम, मदन राम व दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों का चयन किया. चयनित बोकारो जिला के खिलाड़ी खूंटी में आयोजित होने वाले झारखंड राज्य सीनियर अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे.
चयन ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर भी लगाया गया. मंगलवार को बोकारो जिला की चयनित फुटबॉल टीम की घोषणा की जाएगी. बोकारो जिला फुटबॉल टीम की घोषणा हैल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष राजेश ठाकुर व गोपाल मुरारका करेंगे. सभी खिलाडियों को जर्सी सेट प्रदान किया जाएगा. पहला मैच सीनियर अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को खूंटी में खेला जाएगा.
