चास में कांग्रेस की महिला नेता के घर लाखों की चोरी

चासः बोकारो जिला के चास प्रखंड की एक महिला नेता के घर लाखों रुपये की चोरी की खबर है. खबर है कि चास के वार्ड संख्या 34 में स्थित एसएस कॉलेज के पास महिला नेता किरण सिंह का घर है. देर रात चोरों ने कांग्रेस नेता किरण सिंह के घर धावा बोल दिया. चोर घर […]

चासः बोकारो जिला के चास प्रखंड की एक महिला नेता के घर लाखों रुपये की चोरी की खबर है. खबर है कि चास के वार्ड संख्या 34 में स्थित एसएस कॉलेज के पास महिला नेता किरण सिंह का घर है.

देर रात चोरों ने कांग्रेस नेता किरण सिंह के घर धावा बोल दिया. चोर घर से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के गहने और एक लाख रुपये नकद ले उड़े. घर के लोगों को सुबह मामले की जानकारी हुई, तो पुलिस को सूचना दी गयी.

खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस दल ने सबसे पहले घटनास्थल का मुआयना किया. इसके बाद घर के लोगों से पूछताछ की.

पुलिस हर कोण से इस मामले की जांच कर रही है. चूंकि मामला एक राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति के घर चोरी है, पुलिस जांच के प्रति बेहद गंभीर है.

हालांकि, इस संबंध में न पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान दिया है, न ही कांग्रेस नेता किरण सिंह ने कुछ कहा है. पुलिस संभवतः शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घटना के बारे में विस्त़ृत जानकारी देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >