रामगढ़ : बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर भाजपा ग्रामीण कैंट मंडल का धरना

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में भाजपा ग्रामीण कैंट मंडल ने ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट  

Ramgarh News:  भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ के समीप किसानों के हित में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना भाजपा रामगढ़ कैंट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. धरना-प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बाबला एवं मंडल प्रभारी रिद्धि राज मुख्य रूप से मौजूद थे. कार्यक्रम में रणंजय कुमार कुंटू बाबू, प्रो. संजय प्रसाद सिंह, राजीव जायसवाल, शिव कुमार महतो, महेंद्र प्रजापति, राजीव रंजन प्रसाद, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, रंजन सिंह, शीतल सिंह, इला रानी पाठक एवं उमेश प्रसाद ने संबोधित किया. 

ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग 

वक्ताओं ने कहा कि राज्य नेतृत्व के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गयी हैं, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक क्षतिपूर्ति को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. भाजपा नेताओं ने सरकार पर किसान विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि किसानों को अविलंब मुआवजा नहीं दिया गया, तो पार्टी आने वाले दिनों में चरणबद्ध और उग्र आंदोलन करेगी. 

राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन 

धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम बीडीओ रामगढ़ को ज्ञापन सौंपा. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ऋषिकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रूपा देवी ने किया. 

शामिल हुए लोग

मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता सहदेव ठाकुर, संजय साह, धनंजय कुमार पुटूस, दीपक सोनकर, रमेश करमाली, नमेंदर चंचल, रीति श्रीवास्तव, संतोष शाह, विनीता देवी, सौरव जायसवाल, सुदीप मिश्रा, अमित ठाकुर, मुकेश तिवारी, अमर कुमार भारती, बृजेश पाठक, रॉबिन गुप्ता, मणि शंकर ठाकुर, सुनीता देवी, नेहा देवी, मनोज सिंह, अरविंद सिंह, मिथिलेश मंडल, सत्यजीत सिंह, आकाश गुप्ता, पिंटू पटवा, विक्रांत गुप्ता, अंशु पांडे, मंजू देवी, पूनम देवी, बैजू नाथ सिंह, जगदीश शर्मा, वीरेंद्र कुमार, शैलेंद्र गोप, अजीत गोप, मुनेश्वर कुमार, अमित कुमार, जगदीश रवानी, सोनू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में सरेंडर पॉलिसी क्या है, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को कितना मिलेगा पैसा?

इसे भी पढ़ें: पुलिस हमले से लेवी वसूली तक, सारंडा-कोल्हान के सक्रिय नक्सलियों पर दर्ज हैं कई गंभीर केस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >