शुभेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. इस बारे में अर्जुन मुंडा ने जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की. 

एक्स पर किया पोस्ट 

अर्जुन मुंडा ने सोशल साइड X पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उस गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक संघर्ष किया, अनगिनत कठिनाइयां झेली और अपने समर्पण व बलिदान से जनविश्वास की एक नई नींव रखी. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आगे लिखा है कि अब पश्चिम बंगाल में भय और तुष्टिकरण नहीं, बल्कि अवसर, सुरक्षा, सम्मान और विकास का नया युग प्रारंभ होगा. भारतीय जनता पार्टी की यह सरकार प्रदेश के हर वर्ग  युवा, किसान, महिला, श्रमिक और गरीब  के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी. 

इसे भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बोले प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला – संवाद का तरीका ही निर्णायक

इसे भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद: रेहला में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >