पाकुड़ से राघव मिश्रा की रिपोर्ट
Pakur News: पाकुड़ जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तारानगर पंचायत के लखी नारायणपुर गांव में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. लखी नारायणपुर गांव में बीती रात सियार ने सो रहे मासूम दो बच्चे पर हमला कर दिया है. जिसमें दो माह के एक नवजात व 3 वर्षीय एक बच्ची यासमीन खातून शामिल है.
एक की मौत
सियार के हमले से नवजात की मौके पर मौत हो गई है. वहीं दूसरा 3 वर्षीय बच्ची का इलाज स्थानीय अस्पताल सोना जोड़ी में किया जा रहा है. घटना के बाद पूरा गांव में दहशत का का माहौल फैला हुआ है.
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे
जानकारी के मुताबिक रामचंद्रपुर निवासी मुसफेरा बीबी पति समरूल शेख अपने बच्चों के साथ मायके लखी नारायणपुर आई थी. पूरा परिवार सो रहा था इस दौरान सियार घर में घुस गया और दो मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया. बताया जा रहा है कि जानवर ने बच्चों को पूरी तरह नोच डाला जिससे नवजात की मौके परी मौत हो गई. वहीं सियार ने दूसरे बच्चे को भी अपने चपेट में ले लिया. बच्चा रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे. परिवार के लोगों का शोर मचाने पर सियार भाग निकला.
पुलिस को मिली घटना की जानकारी
मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. एक बच्चे को सियार ने खा लिया है वहीं दूसरे का इलाज सोना जोड़ी सदर अस्पताल में जारी है.
इसे भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बोले प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला – संवाद का तरीका ही निर्णायक
इसे भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद: रेहला में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर
