कांडी से उपेंद्र नाथ द्विवेदी की रिपोर्ट
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीओ आवास के पास शनिवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया. यहां एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरे. इस दुर्घटना में बाइक सवार चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
शादी समारोह से लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार, चारों घायल एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार की सुबह वापस अपने गांव पतरिया लौट रहे थे. इसी दौरान कांडी सीओ आवास के सामने बने पुल के पास चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक सीधे पुल से नीचे जा गिरी.
घायल को अस्पताल भेजा गया
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, मझिआंव भेजा गया है. घायलों में दो लोगों का नाम रितेश कुमार(पिता चंदन पासवान) 18 वर्ष, ओम प्रकाश 18 वर्ष पिता सीता राम दोनों का ग्राम टड़हे थाना मंझिआव है. सभी को गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बोले प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला – संवाद का तरीका ही निर्णायक
इसे भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद: रेहला में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर
