पूजा अर्चना के लिए देवघर पहुंचे सीएम रघवुर दास

रांची : झारखंड के मुख्­यमंत्री रघुवर दास देवघर स्थित बैजनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ कृषि मंत्री रणधीर सिंह, खूंटी के विधायक और मंत्री नीलकंठ सिंह और जरमुंडी के विधायक बादल सहित कई अन्य नेता मौजूद थे. पूजा के बाद मुख्यमंत्री शोकाकुल विधायक राज परिवाल से मिलने और […]

रांची : झारखंड के मुख्­यमंत्री रघुवर दास देवघर स्थित बैजनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ कृषि मंत्री रणधीर सिंह, खूंटी के विधायक और मंत्री नीलकंठ सिंह और जरमुंडी के विधायक बादल सहित कई अन्य नेता मौजूद थे.

पूजा के बाद मुख्यमंत्री शोकाकुल विधायक राज परिवाल से मिलने और शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर जायेंगे. पिछले दिनों उनके पिता का देहांत हो गया था. सीएम फिर चार बजे से कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके बाद शाम 5.30 बजे जमशेदपुर जायेंगे. जमशेदपुर से वह छह अगस्त को रांची लौटेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >