झारखंड : लातेहार में माओवादियों ने सीआरपीएफ पर बरसायीं गोलियां

लातेहार (झारखंड) : आज लातेहार जिले में माओवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. पुलिस अधीक्षक माइकल एस राज ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान कल हुए मतदान के बाद आज वापस लौट रहे थे, उसी दौरान माओवादियों ने उनपर गोलियां चलायीं. झारखंड विधानसभा चुनाव के […]

लातेहार (झारखंड) : आज लातेहार जिले में माओवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

पुलिस अधीक्षक माइकल एस राज ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान कल हुए मतदान के बाद आज वापस लौट रहे थे, उसी दौरान माओवादियों ने उनपर गोलियां चलायीं. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कल माओवाद प्रभावित अन्य क्षेत्रों सहित लातेहार जिले में भी मतदान हुआ.

राज ने बताया कि चुनाव कर्मचारियों को हवाई मार्ग से वापस लाया गया था और हमले के वक्त वे सीआरपीएफ की बटालियन के साथ नहीं थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >