मुंशी का अपहरण कर लेवी वसूली के आरोपी चार माओवादी गिरफ्तार

खूंटी : सड़क निर्माण में लगे मुंशी का अपहरण कर लेवी वसूली करने वाले चार माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें जीवन हेंब्रम उर्फ बरमू, करण हेंब्रम, सांदु हेंब्रम व संतोष हस्सा शामिल हैं. सभी को अड़की के कुरुंगा से गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 1.05 लाख रुपये नगद, दो कट्टा, […]

खूंटी : सड़क निर्माण में लगे मुंशी का अपहरण कर लेवी वसूली करने वाले चार माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें जीवन हेंब्रम उर्फ बरमू, करण हेंब्रम, सांदु हेंब्रम व संतोष हस्सा शामिल हैं. सभी को अड़की के कुरुंगा से गिरफ्तार किया गया है.

इनके पास से 1.05 लाख रुपये नगद, दो कट्टा, तीन कारतूस, एक किलो अफीम, 25 किलो डोडा, दो बाइक, एक मोबाइल व बैनर-पोस्टर बरामद किया गया है. शुक्रवार को यह जानकारी खूंटी एसपी आलोक ने दी.
एसपी ने बताया कि चारों अड़की क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे संवेदक के मुंशी के अपहरण में शामिल थे. अपहृत मुंशी को पुलिस ने कुरुंगा से बरामद किया था. मुंशी को रिहा करने के लिए आरोपियों ने ठेकेदार से ढाई लाख रुपये फिरौती ली थी. जिसमें से पुलिस ने एक लाख पांच हजार रुपये बरामद कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >