झारखंड में महिला पारा टीचर की चाकू से गोदकर हत्या, भाई को लगी गोली, वृद्ध मां भी गंभीर

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिला के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के लटानी स्थित रंजीतपुर गांव में सोमवार की सुबह महिला पारा टीचर को चाकुओं से गोदकर मार डाला. बूढ़ी मां और भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड में बैंक से 23 लाख रुपये लूटे, बिहार की […]

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिला के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के लटानी स्थित रंजीतपुर गांव में सोमवार की सुबह महिला पारा टीचर को चाकुओं से गोदकर मार डाला. बूढ़ी मां और भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बैंक से 23 लाख रुपये लूटे, बिहार की ओर भागे लुटेरे

घायलों के मुताबिक, सोमवार अहले सुबह दो हमलावर गमछे से मुंह बांधकर उसके घर मे घुस गये. पारा टीचर सरस्वती देवी पर चाकुओं से हमला कर दिया. टीचर के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गये और हमलावरों से मुकाबला करने लगे.

हमलावरों ने टीचर की मां चांदमुनी देवी को चाकुओं के वार से बुरी तरह जख्मी कर दिया. भाई जितेंद्र हांसदा पर चाकू से हमले के साथ-साथ फायरिंग भी की गयी. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पीएमसीएच लाया गया. पारा टीचर सरस्वती देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, भाई और मां की हालत गंभीर बतायी जाती है.

इसे भी पढ़ें : #MannKiBaat में झारखंड के आरा और केरम गांव की पीएम ने की तारीफ, जानें कैसे हैं ये गांव

मृत पारा टीचर के घायल भाई ने बताया कि हमलावरों को वह पहचान नहीं सका. लेकिन, उसने कहा कि एक हमलावर की कद-काठी उसके बहनोई जैसी थी. उसने बताया कि पति के साथ उसकी बहन की काफी दिनों से अनबन चल रही थी. वह पति से अलग होकर अपने मायके में रहती थी. उसने आशंका जतायी कि घटना को उसके बहनोई ने ही अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >