रांची : लालपुर थाना व पंडरा ओपी क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करने वाली दो छात्राओं काे व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो टैग कर एक युवक परेशान कर रहा है. इस संबंध में छात्रा ने लालपुर पुलिस को सूचना दी़ लालपुर पुलिस ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया और चार दिन तक टहलाते रहे.कोई कार्रवाई नहीं होने पर छात्रा परेशान होकर महिला थाना पहुंची. महिला थाना प्रभारी ने जानकारी लेकर छात्रा को बताया कि लालपुर थाना में उसकी शिकायत दर्ज कर ली गयी है. जबकि लालपुर थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया है़
अश्लील फोटो टैग कर छात्राओं को युवक कर रहा है परेशान, थाना में शिकायत
रांची : लालपुर थाना व पंडरा ओपी क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करने वाली दो छात्राओं काे व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो टैग कर एक युवक परेशान कर रहा है. इस संबंध में छात्रा ने लालपुर पुलिस को सूचना दी़ लालपुर पुलिस ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया और चार दिन तक टहलाते रहे.कोई कार्रवाई नहीं होने […]

छात्रा ने महिला थाना की पुलिस को बताया कि एक दिन किसी अंजान युवक ने व्हाट्सएप किया. उसने हेलो कहने के बाद चैटिंग करने को कहा. छात्रा ने उससे कहा कि वह चैटिंग क्यों करेगी. फिर छात्रा ने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया. तब युवक दूसरे नंबर से छात्रा को उसका फोटो के साथ टैग कर अश्लील फोटो वाट्सएप पर भेजने लगा.
साथ ही धमकी दी कि यदि मुझसे दोस्ती नहीं करोगी, तो अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. इस बीच युवक ने वही अश्लील फोटो पंडरा ओपी क्षेत्र में रहनेवाली छात्रा की सहेली को भी भेज दिया. अब युवक दोनों छात्राओं को वही फोटो बार-बार भेज कर परेशान कर रहा है. इधर, लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. यदि छात्रा हमारे पास आती है, तो आरोपी युवक पर कार्रवाई की जायेगी़