बानो में अपराधियों ने चार वाहन फूंके, फायरिंग की

बानो (सिमडेगा) : बानो के साहुबेड़ा पंचायत स्थित गोरा नदी टोली के समीप बालू घाट में अपराधियों ने चार वाहन फूंक िदये. घटना गुरुवार रात की है. अपराधियों ने एक जेसीबी, हाइवा, डंपर और एक अन्य हाइवा जला दिया. चार बाइक पर सवार आठ अपराधी बालू घाट पहुंचे. इसके बाद डंपर की टंकी पर फायरिंग […]

बानो (सिमडेगा) : बानो के साहुबेड़ा पंचायत स्थित गोरा नदी टोली के समीप बालू घाट में अपराधियों ने चार वाहन फूंक िदये. घटना गुरुवार रात की है. अपराधियों ने एक जेसीबी, हाइवा, डंपर और एक अन्य हाइवा जला दिया. चार बाइक पर सवार आठ अपराधी बालू घाट पहुंचे. इसके बाद डंपर की टंकी पर फायरिंग कर छेद कर िदया.

फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. वहीं तीन लोगों से मोबाइल छीन लिया. मजदूरों ने घटना की जानकारी बालू घाट मालिक केशव साहु को दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी जंगल की ओर भाग गये. इधर सूचना मिलने पर रात में ही अभियान एसपी निर्मल गोप दल-बल के साथमौके पर पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >